बरेली, सितम्बर 26 -- Bareily News: शाही, संवाददाता। तेज बारिश के कारण दुनका, धनेटा, रमपुरा, विक्रमपुर, आनंदपुर, नरेली,बसई, कस्वा शाही, जुन्हाई, गौसगंज, मकड़ी खोय, फिरोजपुर, कुलछा समेत पूरे क्षेत्र में कहीं दो 2 तो कहीं 3 फीट पानी भरा है। धान की बालियां पानी में डूब गई हैं। किसान रहीश अहमद ने बताया एक बीघा धान में चार से पांच हजार रुपये की लागत आती है। फसल बर्बाद होने से अब खाने के भी लाले पड़ जाएंगे। किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। फोटो संख्या 01 यह भी पढ़ें- भारी बारिश से यूपी के इस पूरे जिले की बत्ती गुल, 600 से ज्यादा बिजली के खंभे टूटेशीशगढ़ में लोगों के घरों में घुसा बारिस का पानी शीशगढ़। कई लोगों के घरों मे पानी घुस गया। उन्हें काफी नुकसान भी हुआ है। नगर पंचायत के सामने मुख्य मार्ग पर अधिक मात्रा में पा...