बरेली, अक्टूबर 26 -- Bareily News: शीशगढ़, थाना शीशगढ़ क्षेत्र के गांव मानपुर से एक 52 वर्षीय वृद्ध के खेत पर जाने के बाद घर नहीं लौटने का मामला सामने आया है। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। राजेंद्र कुमार निवासी ग्राम मानपुर ने बताया कि उनके पिता इंद्रपाल 22-10-2026 को सुबह करीब 5:30 बजे घर से खेत पर गए थे। इसके बाद वे खेत से वापस घर पर नहीं आए। उनका मोबाइल भी बंद है। इंद्रपाल ने बताया पिता को पूर्व में दो बार पैरालाइसिस का अटैक पड़ चुका है। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...