Bareily News: शिव मंदिर से घंटे और मूर्तियों समेत नकदी चोरी, लोगों में आक्रोश
बरेली, अगस्त 19 -- Bareily News: आंवला। आंवला-बदायूं मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर में बीती रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर 51 किलो का बड़ा तथा 20 छोटे घंटे, मंदिर की मूर्तियां और दानपात्र में रखी नकदी चोरी कर ली। घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मंगलवार सुबह चार बजे जब मंदिर के सेवादार यशपाल, भानु प्रताप और धलेन्द्र मंदिर पहुंचे, तो मुख्य द्वार का ताला टूटा पड़ा था और दरवाजा खुला था।अंदर जाकर देखने पर पता चला कि मंदिर से 51 किलो का घंटा तथा धर्मशाला में लगे 20 छोटे घंटे, मंदिर में स्थापित मूर्तियां तथा दानपात्र में रखी नकदी गायब थी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने काफी देर तक आसपास के इलाकों में सामान की खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.