बरेली, अगस्त 14 -- Bareily News: भमोरा। कछला जल भरने जा रहे शिव भक्तों का ट्रैक्टर-ट्राली अचानक दो भागों में बंट गई। इससे शिव भक्तों से भरी ट्राली बीच सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि किसी को चोट नही आई। थाना दियोरिया जिला पीलीभीत के ग्राम गंडहा निवासी महंत हरिओम ने बताया कि वह मुनेंद्र पाल आदि समेत 25 भक्तों का जत्था लेकर कछला जल भरने जा रहे थे। उनके साथ में ट्रैक्टर के पीछे दो ट्राली बांधी हुई थीं। एक ट्राली में जत्थे के लोग सवार थे। दूसरी ट्राली में डीजे था। बरेली-बदायूं रोड पर भमोरा थाने से आगे ट्रैक्टर चलते-चलते अचानक दो हिस्सों में बंट गया। यह भी पढ़ें- Bagaha News: हादसे के बाद घर पहुंचे तीर्थयात्री परिजनों ने ली राहत की सांस इससे शिव भक्तों से भरी ट्राली सड़क पर पलट गई लेकिन किसी व्यक्ति के कोई चोट नहीं आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...