बरेली, अक्टूबर 10 -- Bareily News: हार्टमन कॉलेज स्थित रामलीला ग्राउंड में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से आयोजित शिव कथा के पांचवें दिन कथाव्यास डॉ. सरवेश्वर ने शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव के नाम पर नशे का सेवन करना गलत धारणा है। वास्तविक आनंद ब्रह्मज्ञान और प्रभु भक्ति में है। उन्होंने कहा कि पूर्ण सद्गुरु के मार्गदर्शन से ही जीवात्मा का परमात्मा से मिलन संभव है। कथा के दौरान शिव बारात की झांकी प्रस्तुत की गई जिसमें श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। इससे पहले योगाचार्य अमर प्रकाश शर्मा और सीमा वर्मा ने योगाभ्यास कराया। इस दौरान निशांत चौहान, धर्म प्रकाश, लखन सिंह गंगवार, मुदित मिश्रा, खेमपाल साहू आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: शिव कथा में माता पार्वती जन्म प्रसंग सुनाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...