Bareily News: शिव आराधना में गूंजा जनकल्याण का संकल्प
बरेली, अगस्त 22 -- Bareily News: डोहरा रोड स्थित अंबर हाइट्स के कार्यालय में शुक्रवार को शहर के जाने-माने बिल्डर एवं समाजसेवी प्रेम यादव ने सपरिवार, मित्रों संग विधि-विधान से श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की नवमी पर रुद्राभिषेक किया। भगवान शिव की आराधना के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और हर-हर महादेव के जयघोष से परिसर गूंजता रहा। पूजा के दौरान प्रेम यादव ने पूरे बरेली जिले की सुख-शांति, समृद्धि, आपसी सौहार्द और खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थना की। उन्होंने कामना की कि शहर विकास की नई ऊंचाइयों को छुए और हर परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि आए। उन्होंने कहा कि आस्था तभी सार्थक है, जब उसमें समाज और जनकल्याण की भावना भी जुड़ी हो। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ शिव महापुराण कथा का समापन इस दौरान विकास सक्सेना, जय, दिनेश, सपना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.