Bareily News: शिविर में 101 ने रक्तदान किया
बरेली, अगस्त 30 -- Bareily News: बहेड़ी, संवाददाता। जीडब्ल्यूएस ने एसआरएमएस भोजीपुरा ब्लड बैंक के साथ रक्तदान शिविर लगाया। जिसमें 101 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान दो महिलाओं ने भी किया। रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। रक्तदान करने वालों में दो महिलाएं भी शामिल रहीं। रक्तदान करने वालों को संस्था के लोगों ने स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र सौंपे तथा उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर संस्था के संस्थापक मीर सय्यद अफ़ज़ल अली,क़ारी उबैदुल्लाह अलीमी,डॉक्टर जीशान,डॉक्टर नफीस अंसारी,मौलाना वसीम अख़्तर,मौलाना आरिफुल कादरी,इश्तियाक अंसारी,गुफरान खान,अकरम खान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.