बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: शिवपुरी। गांव में चल रही 16 दिवसीय रामलीला में शनिवार को धनुष यज्ञ की लीला के बाद भगवान राम की बारात बैंड-बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई, जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया। शनिवार को गांव में राम बारात धूमधाम से निकाली गई, जिसमें गुरु विश्वामित्र और भगवान राम चारों भाइयों के साथ झांकी में विराजमान थे। साथ ही शिव पार्वती, राधा कृष्ण की मनमोहक झांकियां चल रही थीं। डांडिया नृत्य भी हो रहा था, जिसमें ब्रज की गोपियों के रूप में भक्त नाचते गाते चल रहे थे। अद्भुत अघोरी की झांकी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही थी। बड़ी संख्या में थाना पुलिस पूरे समय उपस्थित रही। यह भी पढ़ें- Bijnor News: धूमधाम से निकली श्रीराम बारात, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन इस दौरान कार्यक्रम संयोजक रमाकांत शर्मा, भगवान सिंह चौहान, दुर्गेश शर्मा,...