Bareily News: शिवकथा के प्रचार को निकली बाइक रैली
बरेली, अक्टूबर 3 -- Bareily News: बरेली। युवा परिवार सेवा समिति शाखा बरेली की ओर से दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की शिवकथामृत के प्रचार के लिए शुक्रवार को बाइक रैली निकाली गई। युवाओं ने झंडे-बैनर लेकर हर-हर महादेव के जयकारे लगाए और लोगों को कथा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। रैली गांधीपुरम, शास्त्री नगर, कर्मचारी नगर और नर्सरी रोड होते हुए कथास्थल पर पहुंची। शिवकथामृत का आयोजन 5 से 11 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 3:30 से शाम 7:30 बजे तक रामलीला ग्राउंड, हार्टमैन कॉलेज के पास होगा। कथावाचक स्वामी डॉ. सर्वेश्वरानंद शिवकथा का वाचन एवं विवेचन करेंगे। बाइक रैली में नितिन शर्मा, अमर प्रकाश शर्मा, विवेक मिश्रा, प्रदीप वर्मा, अजय वर्मा, नितिन मिश्रा समेत कई युवा शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Badaun News: शिव विवाह पर निकली भव्य बारात, महाकाली अखाड़े न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.