Bareily News: शिक्षा मित्र और उसके पति ने घर में घुस कर महिला को पीटा
बरेली, जुलाई 22 -- Bareily News: खेत को लेकर चल रहे विवाद में एक शिक्षा मित्र ने अपने पति के साथ एक महिला के घर में घुस कर उससे मारपीट की। घटना की रिपोर्ट महिला की ओर से शिक्षा मित्र और उसके पति के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज करायी गयी है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के कचनेरा गांव की भावना देवी पत्नी संजीव कुमार कुमार को खेत को लेकर पड़ोस में ही रहने वाली शिक्षा मित्र सुशीला देवी और उनके पति से विवाद चल रहा है। मंगलवार को वह अपने आंगन से गाली-गलौज करखेत पर कब्जा करने की धमकी दे रही थी। जिसका उसने विरोध किया तो वह अपने पति हरिश्चंद्र के साथ लाठी और बांका लेकर उनके घर में आ धमकी। उन दोनों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आए आस पड़ोस के लोगों ने उसे बचाया। घटना की रिपोर्ट थाना नवाबगंज में दर्ज करायी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.