बरेली, नवम्बर 25 -- Bareily News: बरेली। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और सरकारी योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए शासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। बरेली समेत 14 जिलों की शैक्षिक प्रगति अपेक्षा के अनुरूप न मिलने पर अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बीएसए को सुधार कर विद्यालयों में नियमित पढ़ाई और बेहतर शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बरेली समेत सभी 14 जिलों के बीएसए संग अलग से समीक्षा बैठक भी होगी। अपर मुख्य सचिव ने पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक एआरपी विकासखंड के एक चयनित विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों का निपुण आंकलन करेंगे। बाल वाटिका का संचालन, शिक्षकों के नवाचार, पुस्तकालय, खेलकूद और स्मार्ट कक्षाओं का नियमित उपयोग सुनिश्चित किया जाए।...