बरेली, अगस्त 29 -- Bareily News: शिक्षामित्रों को मानदेय न मिलने से फीका रहा रक्षाबंधन का त्योहार ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में शिक्षामित्रों का मानदेय रक्षाबंधन पर नही मिल सका। इससे उनमें रोष है। आरोप है कि अधिकारियों की लापरवाही की बजह से मानदेय मे देरी हो रही है। जबकि मानदेय की ग्रांट शासन से रक्षाबंधन से पहले ही जारी कर दी गई थी। जिले में लगभग 2800 से अधिक शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत है। इनको रक्षाबंधन से पहले अगस्त का मानदेय दिया जाना था, लेकिन अब तक नही मिला है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष कपिल यादव ने बताया कि इस संबंध में बीएसए ऑफिस से जानकारी की तो उन्होंने मानदेय बिल न आने की बात कही जबकि बीएसए द्वारा अब तक शिक्षामित्रों को मानदेय नही जारी किया गया है। यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर भी खा...