Bareily News: शिक्षण संस्थानों में मनाई गई डॉ. राधाकृष्णन की जयंती
बरेली, सितम्बर 5 -- Bareily News: शेरगढ़ संवाददाता। क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के मौके पर महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। इस दौरान विद्यालयों में उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को डॉ. राधाकृष्णन के जीवन, शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान और आदर्शों के बारे में जानकारी दी। डूंगरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार भारती एवं महिमा दीक्षित ने कार्यक्रम में भाग लिया। कस्बे के लाजपत राय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य संजीव शर्मा, राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य नरेश कुमार गंगवार, प्रिया पब्लिक स्कूल में प्रबंधक राजीव देवल, रजा एकेडमी में सदाकत हुसैन, एसबी इंटरनेशनल स्कूल में शमशाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.