बरेली, नवम्बर 7 -- Bareily News: बरेली। आंवला में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को शिक्षक सड़क पर उतर आए। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर सेठ दामोदर स्वरूप पार्क से कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला गया। इसमें जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शामिल होकर शिक्षक सम्मान के समर्थन में नारेबाजी की। शिक्षकों का आरोप है कि प्रशिक्षण के दौरान एक अधिकारी ने उनके लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेश गंगवार ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए। यह भी पढ़ें- Bareily News: एसडीएम की टिप्पणी पर शिक्षक भड़के, जनगणना प्रशिक्षण का बहिष्कार उन्होंने कहा कि...