Bareily News: शिक्षक सम्मान वास्तव में ज्ञान व संस्कार का सम्मान
बरेली, सितम्बर 20 -- Bareily News: रोटरी क्लब ऑफ सनराइज बरेली की ओर से होटल किंग्स हेरिटेज में साहित्य रत्न शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को शिक्षा, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि संजीव कुमार सक्सेना ने कहा कि शिक्षक की मेहनत से तैयार विद्यार्थी आगे चलकर परिवार, समाज और देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए शिक्षकों का सम्मान ज्ञान और संस्कार का सम्मान है। विशिष्ट अतिथि ठाकुर प्रमोद सिंह बिष्ट ने कहा कि शिक्षक आने वाली पीढ़ी के चरित्र निर्माण की नींव रखते हैं। शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों की जरूरत के बीच शिक्षकों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। साहित्य और शिक्षा समाज में सकारात्मक चेतना पैदा करने के प्रभावी माध्यम हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.