Bareily News: शिक्षक संकुल बैठकों में रटने के बजाय समझ विकसित करने पर रहेगा जोर
बरेली, अक्टूबर 26 -- Bareily News: बरेली। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अब रटने के बजाय विषयों की समझ विकसित करने पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर गठित शिक्षक संकुल की मासिक बैठकों में शिक्षण की गुणवत्ता सुधारने, बच्चों की प्रगति की समीक्षा करने और पढ़ाई में आ रही कमियों को दूर करने पर चर्चा होगी। अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन ने इस संबंध में प्रदेश के सभी बीएसए को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि बैठकों का आयोजन हर महीने अलग-अलग विद्यालयों में किया जाएगा। इनमें शिक्षक अपने सफल प्रयोगों, नवाचारों, प्रभावी शिक्षण विधियों और सामुदायिक सहयोग से जुड़े अनुभव साझा करेंगे। इसका उद्देश्य अच्छे शिक्षण तरीकों को दूसरे विद्यालयों तक पहुंचाना और कक्षा शिक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.