बरेली, सितम्बर 7 -- Bareily News: बरेली। बेसिक शिक्षा कल्याण समिति के बैनर तले रविवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन डीडीपुरम स्थित कोऑपरेटिव बैंक के सभागार में हुआ। समिति के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश पाठक व प्रदेश महासचिव राजीव यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में बरेली समेत आस-पास के कई जिलों से पहुंचे विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और सहायक अध्यापकों को समिति की ओर से शील्ड, पटका और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की अध्यक्ष श्रुति गंगवार ने की। मुख्य अतिथि मनोज कुमार वर्मा सहायक निदेशक, समग्र शिक्षा माध्यमिक लखनऊ रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ. अवनीश यादव प्रधानाचार्य राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज ने शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Araria News: समाज निर्माण, संस्कार व राष्ट्र के भविष्य ...