Bareily News: शिक्षक एमएलसी चुनाव में आंवला में 80 फीसदी मतदान
बरेली, अक्टूबर 23 -- Bareily News: आंवला। तहसील क्षेत्र में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लगभग 80 प्रतिशत मतदान हुआ। सभी केन्द्रों पर धीमी गति से वोटिंग चलती रही। आंवला क्षेत्र में नगर में तहसील कार्यालय, रामनगर, मझगवां और आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक में मतदान केंद्र बनाया गया। यहां सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। सभी स्थानों पर भाजपा और सपा प्रत्याशियों के बिस्तर पड़े और कार्यकर्ताओं में वोट डलवाने की उत्सुकता बनी रही। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने जैन मंदिर में रूककर कार्यकर्ताओं से मतदान की जानकारी ली, वहीं आलमपुर जाफराबाद में विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, नगर में बीजेपी जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह पहुंचे। एडीएम एफआर संतोष कुमार सिंह, एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा तथा सीओ हेमन्त उपाध्याय ने सभी केन्द्रों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarn...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.