Bareily News: शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए 12 को होगा प्रशिक्षण
बरेली, अक्टूबर 7 -- Bareily News: बरेली,मुख्य संवाददाता। डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 की तैयारियों के विषय में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में बताया गया कि चुनाव के लिए बरेली जिले में 25 बूथ बनाए गए हैं। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी बूथों का निरीक्षण कर लिया जाए। निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों को समय रहते दूर कराया जाए। उन्होंने कहा कि बूथों पर मतदाताओं के आने-जाने वाले मार्ग, बूथ परिसर एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का समुचित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में यह भी बताया गया कि निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण 12 अक्टूबर को आरएन टैगोर इंटर कॉलेज में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। बैठक में सीडीओ दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.