Bareily News: शिक्षकों के वाहनों को प्रवेश की मांग को लेकर प्राचार्य से मिला शिक्षक संघ
बरेली, सितम्बर 29 -- Bareily News: बरेली। बरेली कॉलेज शिक्षक संघ एवं कर्मचारी संघ की सामूहिक बैठक सोमवार को हुई। बैठक में शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल के सदस्य प्रो. रितु अग्रवाल व प्रो. गजेंद्र पाल सिंह ने प्रबंध समिति के सचिव देवमूर्ति से 26 सितंबर को हुई वार्ता के बारे में सभी को बताया। बताया कि सचिव ने वाणिज्य विभाग के सामने वाले गेट को एक निर्धारित समयावधि पूर्वाह्न 11 से दोपहर तीन बजे के बीच बंद रखने एवं शिक्षकों के वाहनों को इस गेट से पार्किंग स्थल तक जाने के लिए प्राचार्य से वार्ता कर समाधान निकालने के लिए आश्वसत किया। बैठक के बाद सभी लोग प्राचार्य प्रो. ओपी राय से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे और उन्हें सचिव के साथ हुई वार्ता के बारे में भी बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.