बरेली, नवम्बर 18 -- Bareily News: बरेली। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी का असर अब बच्चों की परीक्षाओं पर भी दिखने लगा है। जनगणना और बीएलओ ड्यूटी में दो हजार से अधिक शिक्षकों के लगाए जाने से मंगलवार को शुरू हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की व्यवस्था प्रभावित रही। शहरी क्षेत्र के कई स्कूलों में परीक्षा समय से शुरू नहीं हो सकी, जबकि कुछ विद्यालयों में शिक्षक नहीं होने के कारण पहले दिन परीक्षा ही नहीं कराई जा सकी। सबसे अधिक परेशानी शहर के 109 परिषदीय विद्यालयों में सामने आई, जहां अधिकांश स्कूल केवल एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। एक साथ कई जिम्मेदारियां शिक्षकों को सौंपने का असर परीक्षा व्यवस्था पर साफ दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- Badaun News: परिषदीय स्कूलों में 2.50 लाख बच्चों ने दी अर्धवार्षिक परीक्षा इसका खामियाजा कहीं न कहीं उन बच्चों को...