Bareily News: शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता एवं तत्परता बरतें अधिकारी
बरेली, नवम्बर 21 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। डीएम अविनाश सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। डीएम ने अधिकारियों को ग्रामीणों की शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और तत्परता बरतने के निर्देश दिए। डीएम ने ईवीएम प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। डीएम ने ईवीएम का बटन दबाकर मतदान करने का अनुभव लिया। शनिवार को डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। धंतिया गांव के राम निवास ने डीएम से पत्नी की करंट से चार माह पूर्व मौत होने पर आर्थिक मदद न मिलने की शिकायत की। उन्होंने डीएम को बताया उनके घर के पास से बिजली की हाईटेंशन लाइन निकल रही है। गत जुलाई माह में पोल में अर्थिंग होने के कारण आए करंट से उनकी पत्नी की मौत हो गई। डीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.