बरेली, जुलाई 5 -- Bareily News: शुक्रवार की रात में करीब साढ़े दस बजे कस्बा शाही के मोहल्ला रजानगर निवासी समीर (20) पुत्र बाबू घर वापस जा रहे थे। घर जाते समय घर के नजदीक मोहल्ले में ईद गाह के सामने लगे वाटर कूलर पर समीर पानी पीने लगे। पास में उनके मामा और एक दोस्त भी पानी पीने को खड़े थे। समीर जैसे ही पानी पीने को टोंटी पर हाथ लगाया, करंट लगते ही उनका हाथ टोंटी से चिपक गया। मामा ने समीर को खींचने का प्रयास किया। उनका हाथ भी चिपक गया। पीछे खड़े युवक ने समीर के मामा की शर्ट पकड़ कर खींच कर उनकी जान बचाई। यह भी पढ़ें- Amroha News: झटका मशीन के तारों में उतरे करंट से किसान की मौत, कोहराम समीर को गंभीर स्थिति में कस्बा के अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान समीर की कुछ ही देर में मौत हो गई। समीर चार भाईयों में तीसरे नंबर के हैं। लोगों ने बताया ...