Bareily News: शाही में नकब लगाकर की डेढ़ लाख की चोरी
बरेली, जुलाई 13 -- Bareily News: चोरों ने एक घर में नकब लगाकर नकदी-जेवरात समेत करीब डेढ़ लाख रुपयों का माल चोरी कर लिया। तुरसा पट्टी गांव निवासी मोहम्मद आसिफ ने शाही थाने में तहरीर में बताया कि वह 11 जुलाई को चोरों ने घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ डाला और 30,000 रुपये और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना के बाद उन्होंने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिल सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.