बरेली, अक्टूबर 31 -- Bareily News: शाही,संवाददाता। शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शाही-फतेहगंज मार्ग पर लमकन स्थित ईंट भट्ठे के सामने दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई व चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भिजवा दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दया शंकर (35)पुत्र हरद्वारी लाल निवासी सिधौली थाना मीरगंज व आकिब (19) पुत्र तोला खां निवासी लमकन की मौत हो गई। जबकि लता पत्नी दया शंकर व उसके दो बच्चे गंभीर घायल हो गए।

हादसे में दो युवकों की मौत दूसरी बाइक पर सवार नूरूल हसन पुत्र शमशुल हसन निवासी लमकन भी गंभीर रूप से घायल हो गया। नूरूल हसन आकिब के साथ शाही की तरफ ...