Bareily News: शाही थाने में बना मॉडल मिशन शक्ति केंद्र
बरेली, अक्टूबर 20 -- Bareily News: शाही, संवाददाता। थाना शाही को अब मॉडल मिशन शक्ति केंद्र के रूप में स्थापित किया गया है। मिशन शक्ति फेज-06 के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देश पर यह पहल की गई है। सोमवार को थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी मीरगंज की मौजूदगी में मिशन शक्ति केंद्र को मॉडल केंद्र के रूप में स्थापित किया गया। थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि केंद्र पर महिलाओं और बच्चों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए दो काउंसलर नियुक्त किए गए हैं। इनमें प्रवक्ता रेनू चंद्रा व रिटायर्ड पुलिस अधिकारी स्वरूप सिंह शामिल हैं। स्कूल के बच्चों को मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्पलाइन 1090, 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।टूटने यह भी पढ़ें- Sambhal News: मिशन शक्ति केंद्र बना महिलाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.