बरेली, जुलाई 5 -- Bareily News: थाना शाही क्षेत्र के गांव तुरसा में जर्जर छज्जा गिरने से 70 वर्षीय महिला और उसकी 6 वर्षीय नातिन की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। नत्थो देवी के वेटे आनंदस्वरूप ने बताया कि उनके परिवार में भाई यशपाल और विजयपाल का परिवार एक ही घर में रहता है। घर का एक हिस्सा कच्ची छत का बना था जो कुछ समय पहले भरभरा कर गिर गई थी। दीवार के सहारे छज्जा बचा हुआ था। शनिवार शाम करीब 6 बजे मां नत्थो देवी (70) के साथ भाई यशपाल की बेटी दीपांजलि (6) और बेटा संदेश (10) इसी बचे हुए छज्जे के नीचे चारपाई पर बैठे थे। संदेश पढ़ाई के लिए पेंसिल लेने उठकर चला गया था। इसी दौरान अचानक छज्जा गिर गया और नत्थो देवी व दीपांजलि उसके नीचे दब गईं। चीख-पुकार सुनकर घर व आसपास के लोग दौड़े और मलबा हटा कर दोनों को बाहर...