Bareily News: शादी से पहले चार लाख मांगे, दुल्हन ने तहरीर दी
बरेली, अक्टूबर 25 -- Bareily News: रिठौरा। थाना सीबीगंज क्षेत्र के गांव मथुरापुर की रहने वाली एक युवती ने बताया कि उसका रिश्ता थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा के एक युवक के साथ तय हुआ था। पीड़िता के अनुसार जून 2026 में राधाकृष्ण मंदिर में सभी रिश्तेदारों और समाज के लोगों के सामने तिलक का कार्यक्रम हुआ था। तिलक में पांच लाख रुपये नगद और अन्य सामान दहेज में दिया था। आरोप है कि शादी की तारीख नजदीक आते ही लड़का पक्ष ने चार लाख रुपये की और मांग शुरू कर दी। जब उसके पिता ने अतिरिक्त दहेज देने में असमर्थता जताई तो लड़के पक्ष का व्यवहार बदल गया। आरोप है कि एक दिन लड़का उसके घर आया और उसके निजी कमरे में झांकने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ अशोभनीय हरकत करने की कोशिश की। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़िता ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.