बरेली, नवम्बर 27 -- Bareily News: बंद पड़े घर का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये की नकदी और जेवर चोरी कर लिए। इस मामले में थाना इज्जतनगर में रिर्पो दर्ज कराई गई है। इसके अलावा सीबीगंज थाना क्षेत्र में भी चोरी की एक घटना हुई। इज्जतनगर में रोड नंबर सात स्थित कृष्णानगर कॉलोनी निवासी नरेंद्र सिंह राठौर ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात वह अपनी मौसेरी बहन की शादी में गए थे। बुधवार सुबह वह घर लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था। अंदर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा मिला और लॉकर में रखे 20 हजार रुपये, सोने की तीन अंगूठी व चांदी की पायल चोरी हो चुकी थीं। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज कर ली है।वहीं, सीबीगंज के खलीलपुर में रामपुर रोड स्थित देसी शराब की दुकान का चोरों ने बुधवार रात ताला तोड़कर 70 हजार रुपये की नकदी चोरी कर लिया। इस दौरान चोरों ने पड़ोस के...