बरेली, अगस्त 17 -- Bareily News: खुद को सरकारी नौकरी बताकर संविदा कर्मी ने शादी की और फिर दहेज की खातिर प्रताड़ित करने लगा। इस मामले में सुभाषनगर थाने में पति समेत आठ पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मढ़ीनाथ की शशि प्रभा का कहना है कि उनका विवाह इज्जतनगर में एयरफोर्स के पास रहने वाले अमन माथुर से हुआ था। उस समय अमन को जिला अस्पताल में सरकारी कर्मचारी बताया गया। शादी में उनके परिवार ने करीब 15 लाख खर्च किए। मगर पति अमन माथुर, सास किरन, ननद रोशनी व प्रियंका समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वे लोग ब्रेजा कार और दस लाख रुपये की मांग करके प्रताड़ित करने लगे। बाद में उन्हें पता चला कि उनका पति संविदाकर्मी है। विरोध करने पर मारपीट की गई तो मां अपने साथ मायके ले गईं। दिसंबर 2025 में ससुर के निधन के बाद वह ससुराल पहुंचीं तो पता चला...