Bareily News: शादी के तीन महीने बाद ही हत्या की कोशिश
बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: बरेली। जाटवपुरा की नेहा ने थाना प्रेमनगर में ससुराल वालों पर दहेज की खातिर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है। इस रिपोर्ट में नेहा ने हाथरस की माधवकुंज कॉलोनी निवासी पति अजय वर्मा, सास विमला, जेठ जितेंद्र, जेठानी रूबी वर्मा समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों को नामजद किया है। आरोप है कि 24 अप्रैल को शादी के बाद ही ससुराल वाले उन्हें प्रताड़ित करने लगे। शादी के तीन महीने बाद ही 24 जुलाई को मारपीट कर फंदा लगाकर मारने की कोशिश की। पति व सास बच्चेदानी निकलवाने की धमकी देते हैं और तीन लाख रुपये न लाने पर करंट या फंदा लगाकर मारने की धमकी दी जाती है। इस पर उन्होंने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.