बरेली, जुलाई 11 -- Bareily News: कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से रेप करने वाले युवक को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक, सुभाषनगर क्षेत्र में रहने वाली युवती ने गुसाई गौटिया बारादरी निवासी ओमवीर मौर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती का कहना था कि वे दोनों एक कंपनी में काम करते थे। वर्ष 2018 से दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और ओमवीर ने शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद से वे दोनों लगातार संपर्क में थे। मगर कुछ समय पूर्व ओमवीर ने उसे धोखा देकर दूसरी युवती से शादी कर ली। उसने विरोध किया तो ओमवीर ने बातचीत के बहाने कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में बुलाया और सबकुछ ठीक करने का वादा करते हुए वहां भी उसके साथ रेप किया। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को ओमवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दु...