बरेली, अगस्त 31 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता।शादी का झांसा देकर दबंग ने चार क युवती का शारीरिक शोषण किया। युवती अपना घर छोड़कर आरोपी के घर पहुंच गई। उसके परिवार वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। युवती ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।फरीदपुर के गांव की युवती का पड़ोस के युवक से प्रेम संबंध था। युवक ने चार साल पहले उसने शादी का झांसा दिया। इसके बाद वह लगातार युवती का शारीरिक शोषण कर रहा था। युवती ने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया। शनिवार को युवती रात में अपना घर छोड़कर आरोपी के घर पहुंच गई। आरोप है कि रात भर उसे बंधक बनाकर आरोपी ने शारीरिक शोषण किया । सुबह होते ही परिवार वालों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। युवती के तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की है। इंस्पेक्टर क्राइम चमन सिंह भडाना ने बताया कि जांच ...