Bareily News: शांति से मनाएं बारावफात
बरेली, अगस्त 20 -- Bareily News: अलीगंज। बारावफात पर्व को लेकर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं सजावट के दौरान आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसको लेकर चर्चा की गई। अलीगंज थानाध्यक्ष जगत सिंह ने कहा कि बारावफात के दौरान यदि किसी गली या मार्ग को सजाया जाता है तो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए की आने-जाने का रास्ता बंद न हो। उन्होंने सभी से पर्व को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। इस दौरान अलीगंज प्रधान प्रशासक साकिर खान, व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद प्रकाश गुप्ता, मनोज गुप्ता, राजेश गुप्ता, आकाश मौर्य, सौरभ मौर्य, साकिर कुरेशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.