बरेली, अगस्त 22 -- Bareily News: बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी नाथ कॉरिडोर योजना को धरातल पर उतारने में बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) लगातार सक्रिय है। अब शहर के दो प्रमुख प्रवेश मार्गों नैनीताल रोड और पीलीभीत रोड पर भव्य सोमनाथ द्वार और विश्वनाथ द्वार का निर्माण कराया जाएगा। इससे शहर के प्रवेश मार्गों को धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान के साथ नया स्वरूप मिलेगा। बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने बताया कि दोनों द्वार नाथ कॉरिडोर की मूल अवधारणा और बरेली की विशिष्ट शिव परंपरा के अनुरूप विकसित किए जाएंगे। ज्योतिर्लिंग परंपरा और भगवान शिव की आध्यात्मिक विरासत की झलक दिखाई देगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के विकसित,आधुनिक,सुंदर और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध विजन के तहत धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक शहरी विकास से जोड़ने प...