बरेली, जुलाई 22 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। पत्नी से हुए झगड़े के बाद डिप्रेशन में आए युवक ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। फाॅरेंसिंक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पत्नी शराब पीने का विरोध कर रही थी।   पीलीभीत के बीसलपुर के गांव भसूडा के पप्पू उम्र38 वर्ष अपनी ससुराल फतेहगंज पूर्वी के भदपुरा गांव में थी। पप्पू की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ करीब पंद्रह साल से मायके में ही रह रही है।उसके पति का करीब दस महीने पहले एक्सीडेंट हो गया था। उसके बाद से उनका इलाज चल रहा था।वह मजदूरी करके इलाज करवा रही थी।मंगलवार को वह जयपुर से वापस आयी तो पति घर पर शराब के नशे में था पत्नी ने उन्हें शराब पीने से मना किया तो इस बात से नाराज होकर बुधवार दोपहर दो बजे घर बाहर चले गए और गांव के बाहर बह...