बरेली, जुलाई 2 -- Bareily News: क्योलाड़िया, संवाददाता। शराब के नशे में धुत एक युवक ने डायल 112 पुलिस को अपने साथ गाली गलौज करने की सूचना दी। सूचना पर पीआरवी ने मौके पर पहुंच कर पूछताछ की। जिससे गुस्साए युवक ने पीआरवी टीम को जान से मारने की धमकी देते हुए पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। और खेतों की ओर भाग गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने उसकी तलाश की लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया। घटना की रिपोर्ट थाना क्योलड़िया में दर्ज की गई है। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव नौगमा भगवन्तंपु‌र गांव के विवेक कुमार ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। कि गांव के सोमपाल उससे गाली गलौज कर रहे हैं। सूचना पर पीआरवी संख्या 6855 मौके पर पहुंची। जिसपर पुलिस कर्मी धर्मेंद्र पाल, पिंकू लाल व सचिन कुमार तैनात थे। उन्होंने ग्रामीणों से पूछताछ की तो ...