Bareily News: शराब के नशे में पत्नी को पीटा, बच्चों की बलि देने की धमकी
बरेली, अक्टूबर 30 -- Bareily News: हाफिजगंज। शराब के नशे में पति ने पत्नी के साथ मारपीट की और दो मासूम बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देते हुए उनकी बलि देने की बात कही। महिला की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपी को थाने ले गई। घटना की रिपोर्ट महिला की ओर से पति के खिलाफ थाना हाफिजगंज में दर्ज कराई गई है। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के लभेड़ा गांव की अनीता देवी का आरोप है कि उसका पति शराब, जुआ और अन्य नशे का आदी है। नशे में वह घर में तोड़फोड़ करने के साथ ही उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करता है। आरोप है कि 29 अक्तूबर की रात करीब साढ़े दस बजे पति ने शराब के नशे में उसकी पिटाई की और उसे दूसरे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद वह कमरे में सो रहे चार और दो साल के बच्चों के पास पहुंचा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर बच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.