Bareily News: शराब के नशे में धुत बाइक सवार ने युवक को मारी टक्कर, जबड़ा टूटा, हालत गंभीर
बरेली, अक्टूबर 26 -- Bareily News: क्योलड़िया। कयोलड़िया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिठौरा गांव में काली मंदिर के पास शराब के नशे में धुत एक अज्ञात बाइक चालक ने सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसका इलाज बरेली के एक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना कयोलड़िया निवासी अफसाना बेगम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 17 अक्टूबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे उनका बेटा फरीद बहर जागीर से अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही वह सिठौरा काली मंदिर के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उसे टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि फरीद की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और उसके जबड़े में गंभीर चोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.