Bareily News: शराब की दुकान हटाने की मांग करते हुए महिलाओं ने किया प्रदर्शन
बरेली, जुलाई 31 -- Bareily News: आंवला। गांव कसूमरा में शराब की दुकान को हटाने की मांग करते हुए महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया।गांव में शराब की दुकान होने से माहौल खराब होता जा रहा है। दुकान के बाहर ही खुले में शराब पिलाई जा रही है। हर समय शराबियों का जमावड़ा रहता है। शराबी नशे में वहां से गुजरने वाली महिलाओं और युवतियों से फब्तियां कसते हैं। अभद्रता और छेड़छाड़ तक की जाती है। देशी और अंग्रेजी दोनों तरह की दुकानें होने से यह समस्या और बढ़ गई है। गुरुवार को तमाम महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाते हुए कहा कि उनकी बात उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दी जाएंगी, साथ ही नियमानुसार कार्रवाई का भी भरोसा दिलाया। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर दुकानें नही हटाई गई तो वह आंदोलन करेंगी।फोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.