Bareily News: शरद पूर्णिमा पर सजेगा आरोग्य महोत्सव, आयुर्वेदिक शिविर और औषधीय खीर रहेगी आकर्षण
बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: बरेली। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के आरोग्य प्रकल्प की ओर से 25 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। आयोजन में स्वास्थ्य और आध्यात्म का संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम के तहत आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा, जहां लोग चिकित्सकों से परामर्श ले सकेंगे। महोत्सव में चांदनी में रखी खीर का वितरण, भजन-कीर्तन और योग-ध्यान सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। श्वास संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए जड़ी-बूटियों से तैयार औषधीय खीर वितरित करने की योजना है। संस्थान के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को भारतीय परंपराओं, आयुर्वेद और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। महोत्सव देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.