Bareily News: शरदकालीन गन्ना बुआई पर की गोष्ठी
बरेली, अक्टूबर 16 -- Bareily News: फरीदपुर.. फोटो फरीदपुर, संवाददाता। द्वारिकेश चीनी मिल फरीदपुर की ओर से शुक्रवार को ग्राम उचसिया में शरदकालीन गन्ना बुवाई गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में क्षेत्र के करीब 450 किसानों ने भाग लिया। गोष्ठी में किसानों को गन्ने की अधिक पैदावार प्राप्त करने के लिए आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने, उन्नत प्रजातियों के चयन, संतुलित खाद के प्रयोग तथा मिट्टी की जांच कराने की सलाह दी गई। गोष्ठी में शाहजहांपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक संजीव पाठक ने किसानों को ट्रेंच पद्धति, सिंगल बड विधि और एफआरबी विधि से गन्ना एवं गेहूं की सहफसली खेती करने की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.