बरेली, अगस्त 27 -- Bareily News: नवाबगंज। एक ठेकेदार ने गांव की श्मशान भूमि पर खड़े यूकेलिप्टस के कीमती पेड़ काट डाले। मौके पर पहुंची हल्का लेखपाल ने काटे गए पेड़ों की लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बुखारपुर गांव में स्थित श्मशान भूमि में यूकेलिप्टस के दर्जनों पेड़ खड़े थे। एक लकड़ी ठेकेदार ने ग्रामीणों से सांटगांठ कर इन पेड़ों को काट डाला। वह पेड़ों की लकड़ी उठा कर ले जाता, इससे पहले ही किसी ने इसकी शिकायत एसडीएम सचिन यादव से कर दी। एसडीएम के निर्देश पर हल्का लेखपाल पिंकी शर्मा मौके पर पहुंची तो उन्हें पेड़ कटे पड़े मिले। यह भी पढ़ें- Sambhal News: बिना नीलामी कराए ही कटवा दिए प्राइमरी स्कूल में लगे लिप्टिस के पांच पेड़ जांच पड़ताल में उन्हें पता चला कि बिना अनुमति और बिना मूल्यांकन के पेड़ों को अवैध तरीके से काटा गया है।...