बरेली, अक्टूबर 28 -- Bareily News: बरेली। ग्रीन पार्क गुरुद्वारे में सोमवार को सिख धर्म के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास जी का पावन प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान शबद कीर्तन से गुरुद्वारा परिसर गूंज उठा। अमेरिका के लॉस एंजिलिस से आए भाई अनंत वीर सिंह के मनमोहक कीर्तन ने संगत को निहाल किया। देर रात तक चले दीवान के बाद श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी के साथ गुरु साहिब के प्रकाश पर्व की खुशियां मनाईं। कार्यक्रम की शुरुआत हेड ग्रंथी ज्ञानी सुरजीत सिंह ने श्री सुखमणि साहिब के पाठ से की। इसके बाद हजूरी रागी जत्थे के जसविंदर सिंह ने कीर्तन किया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: श्रद्धा व धार्मिक परंपरा से मनाया गया श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व दिल्ली के गुरुद्वारा शीशगंज साहिब से आए ज्ञानी हरनाम सिंह ने गुरु रामदास जी के जीवन और उ...