Bareily News: शत प्रतिशत घरों तक पहुंचे ओवरहेड टैंक का पानी
बरेली, जुलाई 21 -- Bareily News: बरेली, मुख्य संवाददाता। डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जल जीवन मिशन के अंतर्गत सत्यापन के लिए नामित नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में डीएम ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सत्यापन के दौरान पानी का निकास भी देखा जाए। जहां ओवरहेड टैंक बन चुके हैं, वहां शत प्रतिशत घरों में पानी जाना चाहिए। निर्माणाधीन ओवरहेड टैंकों का कार्य जल्द पूरा कराया जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी जेई और एई विजिट पर जाएं, उसका अपडेट भी पोर्टल पर अपलोड किया जाए। निर्देश दिए गए कि अगली बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग और सभी एसडीएम को भी सम्मिलित किया जाए जिससे कि वह भी अपनी समस्याएं बता सके। इस दौरान सीडीओ देवयानी, एक्सईए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.