Bareily News: शक के चलते बॉयफ्रेंड ने बाल पकड़कर पीटा
बरेली, अक्टूबर 1 -- Bareily News: बरेली। देवरनिया थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती फीनिक्स मॉल में जॉब करती है। सीबीगंज के गांव मथुरापुर निवासी अंकित से उसकी छह साल से दोस्ती है और दोनों फोन पर बात करते थे। बुधवार रात करीब 11 बजे वह ड्यूटी से घर लौट रही थी तो रास्ते में अंकित ने रोका और फोन चेक करने लगा। उसने फोन दिखाने से मना किया क्योंकि वह ब्लैकमेल करने की धमकी दे रहा था। इस पर अंकित ने उन्हें दो-तीन थप्पड़ मारे और बाल पकड़कर खींचा। अंकित के साथ मौजूद लड़कों ने मारपीट पर आपत्ति जताई तो वह जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.