बरेली, अक्टूबर 27 -- Bareily News: व्योंधन खुर्द। नवाबपुरा चौकी क्षेत्र के गांव ब्योधन खुर्द में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने अमरपाल और उनके भाई प्रेमपाल के घर का ताला तोड़कर बेटे की बहू के लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और नगदी चोरी कर लिए। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार अमरपाल व प्रेमपाल बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। घर पर ताला लगा था। इसी दौरान सोमवार की रात मौका पाकर चोरों ने घर का मुख्य दरवाजा का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवरात पर चोरी कर लिए। यह भी पढ़ें- Palamu News: नावाबाजार में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी, नकदी और जेवरात ले उड़े चोर पीड़ित के अनुसार चोरी गए गहनों में चार गहने सो...