बरेली, सितम्बर 11 -- Bareily News: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी ने प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में परिजनों के साथ धार्मिक फिल्म 'हनुमान अंश' का प्रसारण देखा। कार्यक्रम में तुलसी मठ के महंत नीरज नयन दास ने फीता काटकर शुभारंभ किया और सभी दर्शकों के साथ हनुमान चालीसा का वाचन किया। महंत नीरज नयन दास ने कहा कि व्यापार मंडल की ओर से किया गया यह अनूठा आयोजन सराहनीय है। धार्मिक क्षेत्र में व्यापारियों की ऐसी पहल समाज में सकारात्मक संदेश देती है। बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल के कई कार्यक्रमों में शामिल हुए हैं, लेकिन यह आयोजन लंबे समय तक याद रहेगा। प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि लंबे समय बाद ऐसी धार्मिक फिल्म आई है, जो बच्चों में भी ईश्वर के प्रति आस्था मजबूत करती है। कार्...