Bareily News: व्यापारी की कार छुट्टा पशु से टकराई, बाल-बाल बचा परिवार
बरेली, नवम्बर 29 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा निवासी व्यापारी इरशाद हुसैन शनिवार दोपहर बरेली से अपनी स्विफ्ट कार से लौट रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शंखा पुल के पास अचानक एक छुट्टा पशु सड़क पर आ गया। पशु से टकराने के कारण कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय कार में इरशाद हुसैन के साथ उनका परिवार भी मौजूद था। गनीमत रही कि दुर्घटना में सभी सुरक्षित बच गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशु वाहन चालकों के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं। इसके बावजूद इन्हें पकड़ा नहीं जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.