बरेली, सितम्बर 11 -- Bareily News: बरेली/आंवला। तहसील क्षेत्र के गांव कतुरोई ठाकुरान तथा रूखाड़ा में मतदाता सूची से नाम काटे जाने के मामले में दोषियों पर कार्रवाई कराने की मांग को लेकर डीएम को शिकायती पत्र सौंपा गया है। कतुरोई ठाकुरान तथा रूखाड़ा गांव में वोटर लिस्ट से 250 मतदाताओं के काट दिए गए थे। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने भी एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। गांव कतुरोई ठाकुरान के विनोद कुमार ने वोट काटने को लेकर गुरुवार को जिला अधिकारी को पत्र सौंप कर दोषियों पर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है। इस मामले की राजस्व टीम ने जांच कर चार अगस्त को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। विनोद कुमार का कहना है कि ग्राम कतरोई ठाकुरों के लगभग 98 मतदाताओं तथा रूखाड़ा के 152 मतदाताओं के वोट गलत तरीके से काट दिए गए थे, इसकी शिकायत मैंने और जगबीर सिंह ने 1...